पंजाब आम आदमी पार्टी कोर कमेटी के चेयरमैन, प्रिंसिपल बुद्ध राम और तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर ने राजधानी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते समय 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अपने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.
केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
इसके साथ ही विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से सिर्फ झूठे वादे किए हैं, जिससे आम लोग और किसान परेशान हैं. वहीं, राज्य की सत्तासीन पार्टी की सरकार और सीएम कैप्टेन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ झूठे वादे किए हैं.
साबो से विधायक बलजिंदर कौर ने कहा कि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर पंजाब की 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. उन्होंने बताया कि पंजाब के पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली के सीएम और पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की ओर से निर्देश दिए गए हैं वह दिल्ली मॉडल के आधार पर चुनाव लड़े.
जानें किस लोकसभा सीट से किस प्रत्याशी को मिला टिकट
लोकसभा सीट | उम्मीदवार |
संगरूर | भगवंत मान |
फरीदकोट | साधू सिंह |
होशियारपुर | रवजोत सिंह |
अमृतसर | सरदार कुलदीप सिंह धालीवाल |
आनंदपुर साहिब | नरिंदर सिंह शेरगिल |