विधायक, कैबिनेट मंत्री सहित सीएम जयराम ठाकुर एक निजी होटल की लिफ्ट में फंस गए। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। जानकारी के अनुसार, पालमपुर में यामिनी होटल की लिफ़्ट में CM जयराम ठाकुर, कैबिनेट मंत्री विपिन सिंह परमार और विधायक राकेश पठानियां के साथ फंस गए थे।
इस दौरान वह पांच मिनट तक होटल में फंसे रहे। सीएम के साथ शांता कुमार भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में भार अधिक होने की वजह से यह वाकया पेश आया है। कुछ देर तक लिफ्ट न खुलने से सुरक्षा कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए थे।
जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट में बढ़ने के बाद इसे कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया। इस दौरान 5 से 7 मिनट तक अव्यवस्था का आलम रहा। पालमपुर गए थे सीएम जयराम ठाकुर दो दिन के कांगड़ा दौरे पर थे। सोमवार को धर्मशाला के बाद मंगलवार को सीएम पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार से मिलने गए थे।